आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

ट्रम्प की हाय तौबा

                
                                                         
                            ऐसा, जख्म दिया, भारत ने, भूल नहीं पाऊंगा मैं
                                                                 
                            
टैरिफ और प्रतिबंधों से रोज तुम्हें धमकाऊंगा मैं

पाक को तूने ढ़ेर किया, मुझको लहुलुहान किया
आपरेशन सिन्दूर के बदले तेरी वाट लगाऊंगा मैं

इस पाक के सारे आतंकी, हमने ही पाले पौसे थे
इन्हीं आस्तीन के सांपों से, तुमको डसवाऊंगा मैं

मैं अब दूंगा जख्म हजार तुझे रोज नए झटकों से
तेरे नए-नए घावों पर, रोज नमक छिङकाऊंगा मैं

पाक की है औकात कहां, परमाणु बम बनाने की
नूर खान के अड्डे में, ना फिर से, इन्हें छुपाऊंगा मैं

तेल खरीदना बहाना था, तुम्हें सबक सिखाने का
ट्रेड डील में अब सारी, यह शर्ते भी मनवाऊंगा मैं

चारों और से घेरूंगा तुझे अपने चमचों से मिलके
तेरे, अपने जयचंदों से, तुम को ही लङवाऊंगा मैं

ऐसा खेल करूंगा मैं सिसक कर तुम रह जाओगे
तुमको खेल नया यादव, आगे भी दिखलाऊंगा मैं
- लेखराम यादव
 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
11 महीने पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर