प्यार से प्यार नहीं
क्योंकि मुझे किसी से प्यार नहीं
शायद मुझे भी प्यार से प्यार होगा
जब कभी किसी से प्यार होगा
लेकिन एक सवाल मेरे मन को खाता है
और हमेशा खाता रहेगा
आज मुझे प्यार से प्यार नहीं
इसी लिए किसी से प्यार नहीं
या किसी से प्यार नहीं मुझको
इस लिए प्यार से प्यार नहीं
जब मुझे प्यार होगा शायद तो
क्या पहले प्यार से प्यार होगा
तब किसी से प्यार होगा
या पहले किसी से प्यार होगा
फिर किसी से प्यार होगा
ऐसा नहीं कि मैं हूं प्यार का दुश्मन
लेकिन प्यार में डूबे हर आशिक की हरकत
मुझको बचकाने लगते हैं।
किसी को यूं बाबू सोना बच्चा कहना
मुझको बचकाना लगता है
किसी के लिए पागल यूँ बनाना
दिन रात किसी की यादों में रहना
हर पल किसी को महसूस करना
मुझको बचकाना लगता है।
लेकिन चौंका मत कभी यदि
मैं भी ऐसी हरकते करने लग जाऊं।
मुझे किसी से प्यार नहीं
इसी लिए ये हरकतें बचकाने लगते हैं
या ऐसा भी हो सकता है कि
ये हरकते बचकाने लगते है मुझको
इस लिए मुझे किसी से प्यार नहीं।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X