आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

आभासी दुनिया

                
                                                         
                            आभासी दुनिया
                                                                 
                            

एक आभासी दुनिया है
जिसका हम सब हिस्सा हैं
जहाँ सभी पति-पत्नी 'परफेक्ट' हैं
सभी पत्नियाँ 'लवली' हैं
सभी पति 'लविंग' है
सभी प्रेमी-प्रेमिका
एक दूसरे के 'माय लव' है
जहाँ सभी 'हॉलीडेज' पर जाते हैं,
जहाँ सभी 'मूवीज' 'रेस्तरां' में जाते हैं
और 'स्टेटस' 'अपडेट' करते हैं
सब 'लाइफ' 'एन्जॉय' करते हैं
सबकी 'लाइफ' 'हैपनिंग' है
चंद 'लाइक्स' और 'कमेंट्स'
पर टिकी ये दुनिया
'लाइक्स' दिल की धड़कनें संचालित करते
जिसे 'लाइक' नहीं करता कोई
वो 'लोनली' हो, अपने खोल में सिमट जाता है
जिंदगी से 'डिप्रेस' हो जाता है
खुश होने की चाहत में भीड़ से
अलग थलग अपने को पाता है
'लाइक्स' में वजूद तलाशते
सब भीतर से खाली हैं
'कमेंट्स' से जिंदगी को भरने
की कोशिश में लगे हैं
आभासी दुनिया का 'रिएक्शन' बड़ा मायने रखता है
'वांटेड' और 'अनवांटेड' की 'फीलिंग' आती है
आभासी दुनिया की भेड़ चाल में कहीं संवेदनाएं
दम तोड़ती जा रही हैं
'एक्सीडेंट' के 'वीडियो' बनाये जा रहे है
आंखों के सामने एक जिंदगी
दम तोड़ देती है
और हम संवेदना रहित देखते रहते हैं
आभासी दुनिया के परिदृश्य से परे
यथार्थ की भी दुनिया है
वहाँ खुद को तलाशो
आस-पास पल रही
किसी की जिंदगी में मुस्कुराहटें भरो
खुद अपना पता मिल जाएगा
जब सुकून देखोगे दूसरों की आँखों में
खुद भीतर से भर जाओगे
एक गहरी शान्ति में खुद को पाओगे
एक आभासी दुनिया है.....
आभासी दुनिया के परिदृश्य से परे
एक यथार्थ की भी दुनिया है

कंचन "अद्वैता"   


- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें
7 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर