आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

आधुनिक नारी

                
                                                         
                            पसंद नहीं है मुझे जी हजूरी,
                                                                 
                            
मैं हूं स्वाभिमान नारी ।
अबला नहीं हूं,
मैं हूं आधुनिक नारी ।
हारी नहीं हूं मैं पुरुष प्रधान जगत से,
जीती हूं खुद्दारी से ।
मैं हूं स्वाभिमान नारी,
जितना तपती हूं ।
उतना निखरती हूं,
जिद्दी हूं अपने सपनों को पूरा करने में ।
हारती नहीं किसी संघर्ष से,
जीत जाती हूं मैं ।
उन अभिमानी लोगों से,
उठाते हैं जो अंगुली मुझ पर ।
बह जाते हैं, वह अपनी अकड़ से,
मर्यादा में रही मैं हर हाल में ।
मैं हूं अपने सपनों के,
महल के मिसाल में ।
हूं नारी में स्वाभिमानी,
इस आधुनिक काल में ।।

- उषा मेहरा टोंक
राजस्थान
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
3 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर