आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

सच इतना कड़वा होता है

                
                                                         
                            सच क्यों लोग नहीं सुन पाते,
                                                                 
                            
कहने वाले मारे जाते।
ऐसा आखिर कारण क्या है,
जो लोग नहीं सामना करते सच का।
सच इतना कड़वा होता है
सुनकर जान भी लेते लोग।।

बिरला कोई व्यक्ति यहां पर,
हो सकता मिल जाए किसी को।
जो सच्चाई सुनकर भी,
मौन रहे और ताली पीते।
सच इतना कड़वा होता है,
सुनकर जान भी लेते लोग।।

सच लिखने वाले बहुत मिलेंगे,
सुनने वाले नाम मात्र के।
लिख जाना बड़ी बात नहीं है,
सच सुनना बड़ी बात होती है।
सच इतना कड़वा होता है,
सुनकर जान भी लेते लोग।।

हाल बुरा है सच का सच में,
हाल यही यदि रहा और दिन।
लोग बंद करेंगे सब सच कहना अब,
जिस से जान पर बन आती हो।
आखिर क्यों वह लोग कहेंगे,
सच इतना कड़वा होता है।
सुनकर जान भी लेते लोग।।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
2 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर