तुझे वायरस कोरोना कहूँ या फिर मंजर मौत का कहूँ ।
तू है 900 गुना छोटा इंसा बाल की तुलना में
मचा दी त्रासदी तूने हर इक इंसान की दुनिया में
कराया लॉकडाउन है तूने पूरी ही दुनिया में
तुझे दुनिया का राजा या शैतान कहूँ
तुझे वायरस कोरोना कहूँ या फिर मंजर मौत का कहूँ।।
तेरी नामोत्पत्ति का ये किस्सा बड़ा अनोखा है
भाषा लातीनी में अर्थ तेरा मुकुट सा होता हैं
तेरे उभरे हुये काँटे मुकुट आकार देता है
तुझे मुकुटनुमा या फिर कोरोना कहूँ
तुझे वायरस कोरोना कहूँ या फिर मंजर मौत का कहूँ।।
इंसा में श्वास तंत्र का संक्रमण कारण इसके होता
गौ और सूअर में भी कोरोना अतिसार कर सकता
मुर्गी में श्वास तंत्र के रोग ये उत्पन्न कर सकता
तुझे मानव का या वायरस जानवर का कहूँ
तुझे वायरस कोरोना कहूँ या फिर मंजर मौत का कहूँ।।
आगे पढ़ें
कमेंट
कमेंट X