आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

विश्व शाकाहार दिवस

                
                                                         
                            अक्टूबर माह,  पहली तिथि
                                                                 
                            
सचेत कराती , आहार-वीथि
जिह्वा-नियंत्रित,मन पर वश
ध्येय,"विश्व-शाकाहारी-दिवस"।

वर्षों से कथानक का प्रचलन
''जैसा भोजन,     वैसा मन'।
विश्व स्तरीय   यह आयोजन
करुणा,दया इसका प्रयोजन।।

सात्विक,राजसी और तामसी
मन बजाता तदनुसार वामसी
जिनकी जीवनशैली शाकाहारी
सात्विक गुणों के वे बलिहारी

पर्यावरण प्रेमी,अहिंसा परिवेशी
स्वास्थ्यानुकुल,    जीव हितैषी।
त्यागें जीव हत्या व  मांसाहार
वनस्पति आधारित रहेआहार।।

विचारोत्तेजक अंतर्दृष्टि करें प्रदान
शाकाहार प्रति देकर व्याख्यान।
निरामिष विकल्पों को अपनायें
शाकाहार प्रति जागरूकता फैलाये।।

     
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक घंटा पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर