हाला का प्याला
सब को कर देता है मतावाला
एक प्याला हाला
बकरी को शेर बना डाला
पहले थी मधुशाला
अब बन गया गडबडझाला
जो पिये एक प्याला
सबको कर देते मतवाला
एक प्याला हाला
मूक ने सुना डाली व्याखान माला
एक प्याला हाला
ज्ञान से परिपूर्ण कर डाला
इस हाला कै बारे में क्या कहना है
मानो सूरज को टाॅर्च मारना है
माफ करना बच्चन साहब
उस समय मधुबाला धीं
अब न रही मधुशाला
न रहीं मधुबाला
यहीं तो है सब गडबडझाला
अब न रहीं प्याला
अब है बोतल और पहलवान साला
माफ करना बच्चन साहब
अब न रहीं मधुबाला
न रहा प्याला
यह है आधुनिक मधुशाला
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X