मार्च का महीना भी था बहुत विशेष
कुछ रहे सुखमय और कुछ रहे दुखभरे संदेश
कितने आए पर्व और त्योहार,पवित्रता से भरा रहा संसार
मार्च में रहे सांस्कृतिक और शुभ कार्यक्रम विशेष
शायद नहीं रह गया बाकी महीनों में, करने को कुछ शेष
मार्च का महीना भी था बहुत विशेष
खुशियाँ और सुंदर रंग भर गई होलिका दहन
ईद लाई मेल-मिलाप प्यार का सन्देश,आया महीना पाक रमजान
नवरात्रि , गुड़ी पड़वा, उगाड़ी ने जोड़ दिया सारा भारत, एक
महावीर जयंती से दिया शांति और प्रेम का संदेश
नवरात्रि में मंदिरों में पूजा के लिए उमड़ पड़ा सारा देश
राम नवमी पर सूर्यदेव ने किया रामलला का अभिषेक
मार्च का महीना भी था बहुत विशेष
मुख्य अवसरों में रहा हिंदू नववर्ष और चंद्र-ग्रहण
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर किया महिलाओं का सम्मान
आँसूओं से याद किया उन्हें जो हँसते हँसते हो गए देश पर शहीद
टी-20 विश्वकप जिताया और आईपीएल का हुआ आगाज
खेलों में भी पीछे नहीं रहा देश
मार्च का महीना भी था बहुत विशेष
साथ में लाया बहुत दुखद घटनाएँ, जिन्होंने खड़े कर दिए केश
इतने सारे युद्ध, जिनमें हानि हुई जान-माल और मारे गए निर्दोष
मुश्किल से मिले तेल और खाना बनाने की गैस
शेयर मार्केट, सोना -चाँदी, रुपये में रही बड़ी उठक-पटक
लाखों गंवा दिए जिन्होंने किया इनमें निवेश
मार्च का महीना भी था बहुत विशेष
प्रकृति ने भी बदले भेष, कभी सर्द-गर्म, कभी बारिश की बौछार
जिसने निकालवाए छाते, एसी ,रजाई और खेस
अब हो गया है अप्रैल का आगाज़,सच्चे मन से करें इसका सत्कार
आओ फैलाएँ भाईचारा,सहनशीलता और प्यार का संदेश
रहे सुख-शांति, दुःख पीड़ा का रहे ना कोई अवशेष
मार्च का महीना भी था बहुत विशेष
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X