"नींव"
पीढ़ियाॅं , एक अतीत...
अतीत की नींव...
नींव कि जिस पर महल बनाना था...
वांक्षित वर्तमान का...
वर्तमान जो कि ग्रसित है , अंधकार से...
अंधकार एक क्षण क्षीण हुआ...
क्षीणता , क्षणिक प्रज्वलित बाती से...
बाती बिना ईंधन के...
ईंधन ज्ञान का...
ज्ञान , जो पीढ़ियाॅं पाती हैं...
विरासत में , पीढ़ियों से...
पीढ़ियाॅं , जिन्हें पढ़ाना है इतिहास...
इतिहास , एक गौरवमयी पीढ़ी का...
एक गौरवमयी पीढ़ी के लिए...
- अनुराग यादव
- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है।
आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X