सुबह हो गई
निशा चली गई
सब सोए हैं
प्रकृति जगी है
और उसके साथ मैं ।
चिड़ियों की चहचहाहट
गिलहरी की घुँघरू सी आवाज़
और मंद बहती शीतल बयार
आराम देती है
मेरे तन - मन दोनों को ।
इस समय सब हल्का सा लगता है
दिलो-दिमाग को सुकून मिलता है ।
बिना शोर की ये सुबह
कर देती है
मन को भावविभोर
जाग जाते हैं मेरे मन के विचार
जिनको लिख कर
मन को मिलता
अनंत विश्राम ।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X