खुशी का राज्य आपके विचार में है
आपके भाव में है,यह आंतरिक संसार में है
यह मानव प्यार में है
खुशी आती नहीं बड़े पद पा जाने से
या बहुत धन पा जाने से
या बहुत यश पा जाने से
यह आती है अंतरात्मा से
यह आती है परमात्मा से
खुशी ढूंढ़ रहे हैं आप आकाश में
है यह आपके पास में।
- सत्येन्द्र कुमार सिंह 'सहज'
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X