आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

निराला का काव्य और पूंजीवाद का विरोध...

निराला
                
                                                         
                            सूर्यकांत त्रिपाठी निराला के काव्य में सामाजिक चेतना काफी मुखर ढंग से सवाल जवाब करती है। निराला ने कुकुरमुत्ता कविता में पूंजीवाद पर करारे प्रहार किए हैं। गुलाब को बुर्जुआवादी मानसिकता का प्रतीक बताते हुए उन्होंने कुकुरमुत्ता को सर्वहारा वर्ग का प्रतीक बताते हुए विचार व्यक्त किए हैं।
                                                                 
                            

मैं कुकुरमुत्ता हूँ,
पर बेन्जाइन वैसे
बने दर्शनशास्त्र जैसे।
ओमफ़लस और ब्रहमावर्त
वैसे ही दुनिया के गोले और पर्त
जैसे सिकुड़न और साड़ी,
ज्यों सफ़ाई और माड़ी।
कास्मोपालिटन और मेट्रोपालिटन
जैसे फ़्रायड और लीटन।
फ़ेलसी और फ़लसफ़ा
जरूरत और हो रफ़ा।
सरसता में फ़्राड
केपिटल में जैसे लेनिनग्राड।
सच समझ जैसे रकीब
लेखकों में लण्ठ जैसे खुशनसीब

निराला के काव्य का मूल तत्व मानवतावाद है...

निराला ने मानवीय मूल्यों और नैतिकता को काफी सशक्त ढंग से पेश किया है। निराला के काव्य का मूल तत्व मानवतावाद है। प्रगतिशील काव्य के जरिए उन्होंने मानव जीवन को प्रखर गति प्रदान की है। वे मानव को गतिशील और विकासशील बनाना चाहते हैं। पूंजीवाद का विरोध करते हुए उन्होंने सर्वहारा समाज के हित की बात अपनी कविताओं में उठायी।

मैं डबल जब, बना डमरू
इकबगल, तब बना वीणा।
मन्द्र होकर कभी निकला
कभी बनकर ध्वनि छीणा।
मैं पुरूष और मैं ही अबला।
मै मृदंग और मैं ही तबला।
चुन्ने खां के हाथ का मैं ही सितार
दिगम्बर का तानपूरा, हसीना का सुरबहार।
मैं ही लायर, लिरिक मुझसे ही बने
संस्कृत, फ़ारसी, अरबी, ग्रीक, लैटिन के जने
मन्त्र, गज़लें, गीत, मुझसे ही हुए शैदा
जीते है, फिर मरते है, फिर होते है पैदा।
वायलिन मुझसे बजा
बेन्जो मुझसे सजा।
घण्टा, घण्टी, ढोल, डफ़, घड़ियाल,
शंख, तुरही, मजीरे, करताल,
करनेट, क्लेरीअनेट, ड्रम, फ़्लूट, गीटर,
बजानेवाले हसन खां, बुद्धू, पीटर,
मानते हैं सब मुझे ये बायें से,
जानते हैं दाये से।
 
आगे पढ़ें

निराला के काव्य का मूल तत्व मानवतावाद है...

8 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर