आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

राजीव गांधी के जन्मदिन पर राष्ट्र को अर्पित ये कविता...

राजीव गांधी
                
                                                         
                            भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त 1944 को मुंबई में हुआ था। आधुनिक भारत के अग्रणी नेताओं में शुमार राजीव गांधी अब हमारे बीच नहीं हैं। लेकिन उनका विजन हम सबको अभी भी प्रेरणा देता है। राजीव गांधी में देश प्रेम की भावना कूट कूट कर भरी हुई थी। इस प्रेम को याद करते हुए हम आपको राष्ट्र पर आधारित इस कविता से रूबरू करा रहे हैं।
                                                                
                
                
                 
                                    
                     
                                             
                                                

राष्ट्र को आज चाहिए दान...

ध्यान से सुनें राष्ट्र-संतान,राष्ट्र का मंगलमय आह्वान
राष्ट्र को आज चाहिए दान , दान में नवयुवकों के प्राण

राष्ट्र पर घिरी आपदा डेक,सजग हों युग के भामाशाह
दान में दे अपना सर्वस्व और पूरी कर मन की चाह
राष्ट्र के रक्षा के हित आज,खोल दो अपना कोष कुबेर
नहीं तो पछताओगे मीत,हो गई अगर तनिक भी देर
समझकर हमें निहत्था,प्रबल शत्रु ने हम पर किया प्रहार
किन्तु अपना तो यह आदर्श,किसी का रखते नहीं उधार
हमें भी ब्याज सहित प्रतिउत्तर उनको देना है तत्काल
शीघ्र अपनानी होगी शिव को रिपु के नरमुंडों की माल
राष्ट्र को आज चाहिए वीर, वीर भी हठी हमीर समान .
राष्ट्र को आज चाहिए दान , दान में नवयुवकों के प्राण.
 
आगे पढ़ें

राष्ट्र को आज चाहिए दान...

8 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर