आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

पद्मावत: अलाउद्दीन के दरबार में अमीर खुसरो भी दिखे, ये हैं उनकी मुख्य नज्में 

अमीर खुसरो
                
                                                         
                            संजय लीला भंसाली की चर्चित फिल्म 'पद्मावत' में तूती-ए-हिंद अमीर खुसरों को भी पेश किया गया है। फिल्म में खुसरो को समय-समय पर खिलजी के दरबार में शेर और शायरी करते हुए दिखाया गया है। इस फिल्म में खुसरो हालांकि खिलजी के महिमामंडन में व्यस्त रहे लेकिन इतिहास में दर्ज उनके दोहे काफी प्रसिद्ध रहे हैं।  
                                                                 
                            

अलाउद्दीन खिलजी ने 17 जुलाई, 1296 ई. को अपने आपको सुल्तान घोषित किया था। उनका 12 अक्टूबर, 1296 ई. को राज्याभिषेक हुआ था। अलाउद्दीन खिलजी ने अमीर खुसरो की सहायता से राजस्व सम्बन्धी सिद्धान्त भी तय किए थे। खुसरों ने खिलजी को विश्व का सुल्तान, पृथ्वी के शासकों का सुल्तान, युग का विजेता तथा जनता का चरवाहा था। 
 

जब छवि देखी पीहू की तो अपनी भूल गई...

खुसरो को खिलजी के दरबार में खुसरु-ए-शायरा के खिताब से नवाजा गया था। रानी पद्मिनी को हासिल करने में अलाउद्दीन खिलजी की सोच बदलने की खुसरो ने कोशिश की थी। खुसरो ने कहा था कि स्त्री हृदय पर शासन स्नेह से ही किया जा सकता है, वह सच्ची राजपूतानी जान दे देगी और आप उसे हासिल नहीं कर सकेंगे। काव्य चर्चा में हम अपने पाठकों के लिए खुसरों की कुछ प्रमुख नज्में पेश कर रहे हैं। 

अपनी छवि बनाई के जो मैं पी के पास गई,
जब छवि देखी पीहू की तो अपनी भूल गई।

छाप तिलक सब छीन्हीं रे मोसे नैंना मिलाई के,
बात अघम कह दीन्हीं रे मोसे नैंना मिला के।
बल बल जाऊँ मैं तोरे रंग रिजना
अपनी सी रंग दीन्हीं रे मोसे नैंना मिला के।
प्रेम वटी का मदवा पिलाय के मतवारी कर दीन्हीं रे
मोसे नैंना मिलाई के।
गोरी गोरी बईयाँ हरी हरी चूरियाँ
बइयाँ पकर हर लीन्हीं रे मोसे नैंना मिलाई के।
खुसरो निजाम के बल-बल जइए
मोहे सुहागन किन्हीं रे मोसे नैंना मिलाई के।
ऐ री सखी मैं तोसे कहूँ, मैं तोसे कहूँ, छाप तिलक....।




 
आगे पढ़ें

जब छवि देखी पीहू की तो अपनी भूल गई...

8 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर