आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

लोक जीवन में प्रचलित भारतेंदु हरिश्चंद्र की मुकरियां... क्यों सखि सज्जन नहिं सखि रेल

Bhartendu harishchandra
                
                                                         
                            भारतेंदु हरिश्चंद्र हिंदी साहित्य के एक पूरे युग का प्रतिनिधित्व करतें हैं, जिसे साहित्य में  'भारतेंदु युग' के नाम से जाना जाता है। भारतेंदु जी की मुकरियां 'लोक जीवन' में खूब प्रचलित हुईंं।
                                                                 
                            

मुकरी एक बहुविकल्पी शब्द है, जिसका लक्ष्य मनोरंजन के साथ-साथ बौद्धिक कुशलता की परीक्षा भी होती है। भारतेंदु हरिश्चंद्र अपनी मुकरियों में मनोरंजन तो करते ही थे, अपने समय में अंग्रेजों की नस्लीय सोच पर प्रहार भी करते थे।

 पेश है उनकी कुछ मुकरियां जिन्हें 'नये जमाने की मुकरियां' के नाम से जाना जाता है-

सीटी देकर पास बुलावै
रुपया ले तो निकट बिठावै
ले भागै मोहिं खेलहिं खेल
क्यों सखि सज्जन नहिं सखि रेल ।

क्यों सखि सज्जन नहिं अँगरेजी

सब गुरुजन को बुरो बतावै
अपनी खिचड़ी अलग पकावै
भीतर तत्व न झूठी तेजी
क्यों सखि सज्जन नहिं अँगरेजी ।

तीन बुलाए तेरह आवैं
निज निज बिपता रोइ सुनावैं
आँखौ फूटे भरा न पेट
क्यों सखि सज्जन नहिं ग्रैजुएट ।
आगे पढ़ें

क्यों सखि सज्जन नहिं अँगरेजी

4 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर