आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

सुरेश उपाध्याय: मेरे अच्छे डैडी मैं सच कह रही हूं, मैं इस लड़के से शादी नहीं करूंगी...

Suresh Upadhyay hasya kavita on girls
                
                                                         
                            मेरे अच्छे डैडी
                                                                 
                            
मैं सच कह रही हूं
मैं इस लड़के से शादी नहीं करूंगी
इससे तो बेहतर है
मैं पड़ोस के कुएं में जाकर डूब मरूंगी ।

आपसे किसने कह दी कि यह मुझे भाता है
यह तो सज्जनों की तरह टोपी लगाता है
मालूम नहीं पड़ता
कि इसके बाल दिलीप कट हैं
या टोपी के नीचे एकदम सफाचट हैं ।

क्या आप चाहते हैं 
कि मैं जिंदगी भर रहूं रोती
यह तो महात्मा गांधी की तरह
पहनता है ऊंची धोती
और उसके ऊपर जवाहरकट जाकेट है
मुझे इससे हेट है
आप मेरे डैडी हैं
अरे कुछ तो अपनी बेटी का ख़्याल कीजिए
मेरी शादी इस बावले भालू से करवाकर
मत मेरी जिंदगी खराब कीजिए

यह तो बिल्कुल गंवार है चुकद्दम है
ऐसा लगता है
जैसे किसी गांव का मुकद्दम है

(सुरेश उपाध्याय की कविता 'लड़की की आधुनिक पसंद' कविता के ये चुनिंदा अंश हैं, जो 'यार सप्तक' नाम की किताब से लिए गए हैं। यह किताब डायमंड पॉकेट बुक्स से प्रकाशित हुई है।)
9 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर