आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

शहीदों के नाम डाॅ.कुमार विश्वास की संवेदनाओं से भरी कविता: है नमन उनको....

शहीदों के नाम डाॅ.कुमार विश्वास की संवेदनाओं से भरी : है नमन उनको
                
                                                         
                            है नमन उनको कि जो देह को अमरत्व देकर
                                                                 
                            
इस जगत में शौर्य की जीवित कहानी हो गये हैं 
है नमन उनको कि जिनके सामने बौना हिमालय 
जो धरा पर गिर पड़े पर आसमानी हो गये हैं 

पिता जिनके रक्त ने उज्जवल किया कुलवंश माथा 
मां वही जो दूध से इस देश की रज तौल आई 
बहन जिसने सावनों में हर लिया पतझर स्वयं ही 
हाथ ना उलझें कलाई से जो राखी खोल लाई
बेटियां जो लोरियों में भी प्रभाती सुन रहीं थीं 
पिता तुम पर गर्व है चुपचाप जाकर बोल आये 
है नमन उस देहरी को जहां तुम खेले कन्हैया 
घर तुम्हारे परम तप की राजधानी हो गये हैं 
है नमन उनको कि जिनके सामने बौना हिमालय ....
आगे पढ़ें

7 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर