आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

'ओक में बूंदें' से जाबिर हुसेन की कविता -पता करो

Jabir Hussain poem pata karo
                
                                                         
                            

जाबिर हुसेन अंग्रेज़ी भाषा एवं साहित्य के प्राध्यापक और राजनीतिज्ञ भी रहे हैं। उन्हें उनकी उर्दू कथा-डायरी 'रेत पर खेमा' के लिए साहित्य अकादमी सम्मान से भी सम्मानित किया जा चुका है साथ ही उन्हें नवें विश्व हिंदी सम्मेलन में विश्व हिंदी सम्मान भी दिया गया था।

 
पता करो
तुमने देखा
इबादतखाने की दीवारों पर
ओस की चादर बिछ गई है
ताक पर सजे चिरागों की लौ
मंद पड़ गई है
दरवाजे-खिड़कियों पर
मकड़ी के बदरंग जाले
पसर गए हैं
आसमान में सितारों के झुंड
निस्तेज हो गए हैं
चांद का हमेशा
खिला रहने वाला चेहरा
मुरझा गया है
पता करो, कहीं
इन्सानों की इस वीरान बस्ती से
तुम्हारा खुदा
हमेशा हमेशा के लिए
रूठ तो नहीं गया!


प्रस्तुत कविता राजकमल प्रकाशन से छपकर आए कविता संग्रह 'ओक में बूंदें' से है।

7 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर