आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

जयंती विशेष-कुंवर नारायण: नचिकेता का पिता से संवाद और अपील  

कुंवर नारायण
                
                                                         
                            हिंदी के प्रसिद्ध कवि कुंवर नारायण का जन्म 19 सितंबर 1927 को फैजाबाद में हुआ जबकि निधन 15 नवंबर 2017 को लखनऊ में हुआ। उनकी जयंती पर उनकी नचिकेता कविता पढ़ें-   
                                                                 
                            

असहमति को अवसर दो 
सहिष्णुता को आचरण दो 
कि बुद्धि सिर ऊंचा रख सके....
उसे हताश मत करो काइयां तर्कों से हरा-हराकर। 

अविनय को स्थापित मत करो, 
उपेक्षा से खिन्न न हो जाए कहीं 
मनुष्य की साहसिकता। 

अमूल्य थाती है यह सबकी 
इसे स्वर्ग के लालच में छीन लेने का 
किसी को अधिकार नहीं...
आह, तुम नहीं समझते पिता, नहीं समझना चाह रहे, 
कि एक-एक शील पाने के लिए 
कितनी महान आत्माओं ने कितना कष्ट सहा है....
तुम्हारी दृष्टि में मैं विद्रोही हूं 

सत्य हमेशा से विद्रोही रहा है

सत्य, जिसे हम सब इतनी आसानी से
अपनी-अपनी तरफ़ मान लेते हैं, सदैव 
विद्रोही सा रहा है ।

तुम्हारी दृष्टि में मैं विद्रोही हूं 
क्योंकि मेरे सवाल तुम्हारी मान्यताओं का उल्लंघन करते हैं 
नया जीवन-बोध संतुष्ट नहीं होता 
ऐसे जवाबों से जिसका संबंध 
आज से नहीं अतीत से है। 
तर्क से नहीं रीति से है 
यह सब धर्म नहीं- धर्म सामग्री का प्रदर्शन है
अन्न, घृत, पशु, पुरोहित, मैं....
शायद  इस निष्ठा में हर सवाल बाधा है 
जिसमें मनुष्य नहीं अदृश्य का साझा है 
तुम सब चतुर और चमत्कारी 
आगे पढ़ें

सत्य हमेशा से विद्रोही रहा है

4 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर