आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

प्रतिष्ठित संथाली लेखक, नाटककार और विद्वान रबिलाल टुडू का निधन

हलचल
                
                                                         
                            साहित्य अकादेमी ने प्रतिष्ठित संथाली लेखक, नाटककार और विद्वान रबिलाल टुडू के 4 जून, 2026 को हुए दुःखद निधन पर गहरा शोक एवं गहन दुःख व्यक्त किया है।
                                                                 
                            

संताली भाषा और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण, समृद्धि और प्रचार-प्रसार के प्रति रबिलाल टुडू का आजीवन समर्पण अतुलनीय है। उनकी उल्लेखनीय साहित्यिक यात्रा और अपार योगदान को राष्ट्र द्वारा आधिकारिक रूप से सम्मानित किया गया, जब उन्हें उनके नाटक 'पारसी खातिर' के लिए वर्ष 2015 में प्रतिष्ठित साहित्य अकादेमी पुरस्कार, इसके पश्चात वर्ष 2022 में पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा बंग भूषण पुरस्कार तथा वर्ष 2026 में अत्यंत प्रतिष्ठित पद्म श्री सम्मान प्रदान किया गया।

साहित्य अकादेमी रबिलाल टुडू के शोक-संतप्त परिजनों, मित्रों और असंख्य प्रशंसकों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करती है। हम दुःख की इस घड़ी में उनके परिवार को शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करते हैं और कामना करते हैं कि उनकी समृद्ध साहित्यिक विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहे।
2 महीने पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर