साहित्यकार डॉ. बलराम शुक्ल को प्रतिष्ठित भाऊराव देवरस सेवा न्यास ने वर्ष 2017 के पंडित प्रताप नारायण युवा साहित्यकार सम्मान से नवाजा है। संस्कृत भाषा और साहित्य में मौलिक रचनात्मकता के लिए यह सम्मान विधानसभाध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित ने उत्तर-प्रदेश हिंदी संस्थान लखनऊ में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में प्रदान किया।
राप्तीनगर के रहने वाले डॉ. शुक्ल मूल रूप से महराजगंज के भिटौली बाजार कस्बे के समीप सोहरौना राजा गांव के रहने वाले हैं। इनकी प्राथमिक शिक्षा यहीं से हुई है। पिता रामचंद्र शुक्ल जूनियर हाई स्कूल महराजगंज के अवकाश प्राप्त शिक्षक हैं। सम्मानित होने की खबर को सुनकर उनके आवास पर गुरुजनों, शुभचिंतकों के बधाई देने का तांता लगा रहा।
बचपन से ही मेधावी डॉ. शुक्ल ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी से स्नातक करने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से संस्कृत और फारसी साहित्य में परास्नातक किया। दोनों विषयों में यूनिवर्सिटी टॉप करने पर डॉ. सीडी देशमुख पुरस्कार प्राप्त किया। डॉ. शुक्ल संस्कृत तथा फारसी दोनों भाषाओं के कवि हैं। इन्होंने ईरान के विश्व कविता समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। विविध सांस्कृतिक प्रसंगों में वे आठ बार ईरान की आमंत्रित किए गए हैं।
8 वर्ष पहले
कमेंट
कमेंट X