1
व्याकुल गाँव
व्याकुल होरी के हैं
घायल पाँव ।
2
कर्ज़ का भार
उजड़े हुए खेत
सेठ की मार ।
3
बेटी मुस्काई
बहू बन पहुँची
लाश ही पाई ।
यह जनता
मेले में गुमशुदा
अबोध शिशु
5
नई सभ्यता
आंगन में उगाते
हैं नागफनी
6
दाएँ न बाएँ
खड़े हैं अजगर
किधर जाएँ ।
आगे पढ़ें
कमेंट
कमेंट X