70 और 80 के दशक में रोमांस के प्रतीक रहे शशि कपूर अब हमारे बीच नहीं रहे। सोमवार को शशि ने कोकिला बेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अपनी अंतिम सांसे लीं। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे और पिछले तीन हफ्ते से उनकी हालत ज्यादा खराब थी। साल 2014 में फिल्मी दुनिया के सबसे बड़े 'दादा साहब फालके पुरस्कार' से सम्मानित किया गया था। शशि ने अभिनय के साथ ही कई फिल्मों का निर्देशन भी किया।
शशि के खाते में यूं तो कई सुपरहिट गाने हैं लेकिन गीतकार आनंद बख्शी के लिखे गीतों ने उन्हें ज्यादा पहचान दिलाई। शशि की पहली सुपरहिट फिल्म 'जब-जब फूल खिले' के गीत आनंद बख्शी ने ही लिखे थे। आइए सुनवाते हैं आपको कुछ ऐसे ही सुपरहिट गीत।
आगे पढ़ें
परदेसियों से ना अंखिया मिलाना
कमेंट
कमेंट X