अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को इस बार टाइम पर्सन ऑफ द ईयर चुना गया है। हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार टाइम पर्सन ऑफ द ईयर के बड़े दावेदार थे। मोदी ऑनलाइन रीडर्स पोल में जनता के पसंदीदा भी रहे। उनको टाइम पत्रिका के 'पर्सन ऑफ द ईयर' के वार्षिक सम्मान के लिए ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन के साथ नामांकित किया गया था।