फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैक्सिको के पटाखा बाजार में आग से 27 मौत

Wed, 21 Dec 2016 05:32 PM IST
वीडियो डेस्क, अमर उजाला टीवी/ नई दिल्ली

मैक्सिको के सबसे बड़े पटाखा बाजार में आग लगने से 29 लोगों की मौत हो गई। हादसा सैन पैब्लिटो फायरवर्क बाजार में हुआ है, जो मैक्सिको सिटी के उपनगरीय इलाके टुल्टेपेक में है। हादसा इतना जोरदार था कि दूर से ही मेक्सिको शहर के ऊपर धुंआ देखा जा रहा था। जिस वक्त हादसा हुआ, उस समय लोग नए साल के जश्न के लिए बाजार से पटाखे खरीद रहे थे, हादसे के वक्त बाजार में काफी भीड़ थी, अचानक एक चिंगारी से उठने से पटाखों की एक दुकान ने आग पकड़ ली, जिसने देखते ही देखते पूरी बाजार को अपनी चपेट में ले लिया। दमकल कर्मियों को इसे नियंत्रित करने में चार घंटे से ज्यादा का वक्त लग गया।हादसे में झुलसे 70 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसमें कई की हालत गंभीर बनी हुई है।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें