फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीढ़ियों से कार में जा छिपा सांप, कॉलोनी में मची हलचल

जिला मुख्यालय नई टिहरी के सी ब्लॉक टाइप-तीन आवासीय कॉलोनी में बुधवार सुबह सांप दिखाई देने से लोगों में हलचल मच गई। सुबह करीब 10 बजे सीढ़ियों पर नजर आए सांप को देखकर लोग सतर्क हो गए। इसी दौरान सांप एक कार के अंदर जा घुसा। सांप के कार में छिपने की सूचना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। कार में सांप घुसने से लोग उसे बाहर निकालने का इंतजार करने लगे। इसके बाद वन विभाग के कर्मचारियों को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारियों ने सांप को कार से बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद वनकर्मियों ने सांप को कार से बाहर निकाल लिया। इस दौरान कॉलोनी में लोगों के बीच सांप को लेकर हलचल बनी रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें