फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसून के बाद चारधाम यात्रा ने पकड़ी रफ्तार, यात्रा का जायजा लेने बूढ़ा केदार पहुंची सीडीओ वरुणा अग्रवाल

घनसाली। मानसून के बाद चारधाम यात्रा एक बार फिर रफ्तार पकड़ चुकी है और अब यात्रा अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। आगामी करीब डेढ़ माह बाद चारधाम यात्रा के कपाट बंद होने के साथ यात्रा का समापन हो जाएगा। ऐसे में चारधाम यात्रा मार्ग से जुड़े प्रमुख धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की आवाजाही लगातार बढ़ रही है। टिहरी जनपद के प्रमुख धार्मिक स्थलों में शामिल प्राचीन बूढ़ाकेदार मंदिर में भी इन दिनों श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उमड़ रही है। देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले श्रद्धालु बूढ़ाकेदार पहुंचकर भगवान के दर्शन और पूजा-अर्चना कर रहे हैं। यात्रा के अंतिम चरण में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन भी व्यवस्थाओं पर नजर बनाए हुए है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें