रविवार में मौसम में आए अचानक बदलाव के बाद जनपद के ऊपरी क्षेत्रों में वर्षा हुई और हिमालयी क्षेत्र में हिमपात हुआ है। केदारनाथ की चोटियों पर बर्फबारी हुई है। वहीं तुंगनाथ की क्षेत्र में भी हिमपात हुआ है। ऊपरी इलाकों में वर्षा व हिमपात के कारण निचले क्षेत्रों में ठंड महसूस होने लगी है। केदारनाथ के प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी ने बताया कि सुबह से ही मौसम ने करवट बदल दी थी और केदारनाथ की हिमालय चोटियों पर बर्फबारी हुई। इससे केदारपुरी में ठंड बढ़ी है। उन्होंने यात्रियों से अपील की है कि वे केदारनाथ यात्रा पर आए तो अपने साथ गर्म कपड़े जरूर लाए।