फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मातम के बीच एक और दुख, मृतक के अंतिम संस्कार की तैयारी में जुटा था परिवार, घर में लगी आग, सारा सामान

ऋषिकेश में चंदेश्वर नगर की गली नंबर छह में एक घर में आग लगने से अफरा तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि घर में रखा सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। घटना के समय परिवार पहले से ही दुख की घड़ी से गुजर रहा था। घर के सदस्य मृतक के अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुटे हुए थे। इसी दौरान घर में आग लगने की घटना ने परिवार की मुश्किलें और बढ़ा दीं। आग लगने की जानकारी मिलने पर अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने आग बुझाने के लिए कड़ी मशक्कत की और काफी प्रयासों के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक घर में रखा सामान पूरी तरह जल चुका था।  घटना के बाद परिवार के सामने दोहरी मुश्किल खड़ी हो गई। एक ओर परिजन मृतक के अंतिम संस्कार की तैयारियों में लगे थे, वहीं दूसरी ओर आग ने घर का सामान नष्ट कर दिया। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें