ब्रह्माकुमारीज सेवा केंद्र में रविवार को रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत मुख्य अतिथि और दीपा रावत विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। मुख्य वक्ता राजयोगी ब्रह्मा कुमार भ्राता मेहरचंद जी ने कहा कि भारत उत्सवों और पर्वों की भूमि है तथा रक्षाबंधन का पर्व केवल भाई-बहन के संबंध तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पवित्रता और आध्यात्मिक मूल्यों का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन का वास्तविक संदेश आत्मिक और नैतिक सुरक्षा से जुड़ा है।