फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: भीमताल में राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा नेता ने सौंपी तहरीर

Heera Updated Mon, 31 Aug 2026 11:05 PM IST

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के कोषाध्यक्ष रवि कुमार ने सोमवार को भीमताल कोतवाली पुलिस में लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ कथित रूप से जातिगत रंग देकर सामाजिक वैमनस्य उत्पन्न करने वाले बयान को लेकर तहरीर सौंपी है। रवि कुमार ने आरोप लगाया कि उत्तराखंड में सभी धर्म के समुदाय विशेष के लोग मेल मिलाप कर रहते हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की ओर से हल्द्वानी में आयोजित एक कार्यक्रम शुद्धिकरण से संबंधित घटनाक्रम को लेकर सार्वजनिक रूप से ऐसे आरोप लगाए हैं जिसमें उक्त घटना को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जाति एवं दलित समाज से जोड़ते हुए प्रस्तुत किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी उत्तराखंड के दलित समाज का भी अपमान कर रहे हैं और प्रदेश में दलगत राजनीति कर माहौल बिगाड़ने का काम कर रहे हैं। रवि कुमार ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपकर मामले में जांच कर कार्रवाई की मांग की है ताकि उत्तराखंड का माहौल खराब न हो सके। इस दौरान भाजपा जिला मंत्री मनोज भट्ट, गौतम मटियाली, रेहान खान, नितांत पंत आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें