कुंभ 2027 को लेकर आरक्षित मेला क्षेत्र में तैयारियां जोर पकड़ रही हैं। बैरागी द्वीप में छावनियों के लिए जमीन समतल करने से लेकर अस्थायी सड़कें और पेयजल लाइन बिछाने का काम तेजी से चल रहा है। हालांकि, आरक्षित क्षेत्र में अवैध कब्जे का मामला अब भी नहीं सुलझ पाया है। मेला क्षेत्र में ड्रेसिंग और लेवलिंग समेत विभिन्न कार्य जारी हैं। अन्य कार्यदायी संस्थाएं बैरागी द्वीप के विशाल क्षेत्र में तैयारियां पूरी करने में जुटी हैं। प्रत्येक अखाड़े को आवंटित की जाने वाली भूमि का वर्गीकरण भी किया जा रहा है। वहीं, उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग की ओर से अवैध रूप से कब्जाई गई कॉलोनी को केवल नोटिस दिया गया है। कुंभ की तैयारियां शुरू होने से पहले इस कब्जे को हटाने की उम्मीद थी, लेकिन अब तक ऐसा नहीं हो सका है।