फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थराली: बारिश से ब्लॉक मुख्यालय को जाने वाली सड़क क्षतिग्रस्त

थराली। ब्लॉक मुख्यालय को जोड़ने वाली सड़क लगातार हो रही बारिश से पूरी क्षतिग्रस्त हो गई है। ब्लॉक तक पहुंचने के लिए पैदल मार्ग भी नहीं बचा है। मार्ग क्षतिग्रस्त होने से ब्लॉक तक किसी भी प्रकार की आवश्यक सामग्री नहीं पहुंच पा रही है। वहीं ब्लॉक जाने वाले कर्मचारी और जनता जान-जोखिम में डालकर आवाजाही कर रही है। ब्लॉक की सड़क टूटकर केदारबगड़-कोटडीप-डुग्री मोटर मार्ग को भी क्षतिग्रस्त कर रही है जिसका मलबा इस सड़क से होते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पीछे गिर रहा है जिससे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को भी खतरा हो गया है। प्रधान संघ के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, प्रमोद जोशी,कुंवर सिंह, राजा चौहान आदि ने कहा कि ग्रामीण विकास विभाग और सरकार को शीघ्र इस सड़क को ठीक कर यहां पर सुरक्षा दीवार बनानी चाहिए जिससे भूस्खलन रोका जा सके और ब्लॉक मुख्यालय तक लोगों की आवाजाही सुगम हो सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें