गैरसैंण में पांच दिवसीय कृषि, उद्यान एवं पर्यटन विकास मेले की शुरुआत से पहले रामलीला मैदान में प्रतियोगितात्मक झांकी प्रदर्शन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसके लिए स्कूली बच्चे और विभिन्न गांवों के महिला मंगल दलों के समूह मैदान में एकत्रित हुए। इस दौरान प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया और झांकी प्रदर्शन के लिए तैयारियां कीं। मेले में प्रतियोगितात्मक झांकी प्रदर्शन भी आकर्षण का हिस्सा रहेगा।