फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा परिणामों की गड़बड़ी से छात्रों को हो रही परेशानी, उप परीक्षा नियंत्रक से की शिकायत

डॉ. शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को श्री देव सुमन विश्वविद्यालय के उप परीक्षा नियंत्रक डॉ. हेमंत बिष्ट ने निरीक्षण किया। इस दौरान छात्र संघ पदाधिकारियों ने परीक्षा परिणामों में गड़बड़ी और नाम व जन्मतिथि में संशोधन जैसी समस्याएं उठाईं। छात्र संघ अध्यक्ष सुनील रावत ने कहा कि इन समस्याओं से छात्रों का समय और आर्थिक बोझ बढ़ता है। उन्होंने नाम व जन्मतिथि परिवर्तन जैसे कार्य महाविद्यालय स्तर पर कराने का सुझाव दिया। उप परीक्षा नियंत्रक ने समस्याओं के जल्द समाधान और छोटे कार्य महाविद्यालय को सौंपने के संबंध में सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें