वडनगर गुजरात से बाइक से काशी आए करीब 500 बाइक यात्रियों का संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में भव्य स्वागत किया जा रहा है। इसके लिए बुधवार की सुबह से संकल्प यात्रियों का जमावड़ा कार्यक्रम स्थल पर होने लगा। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की अगुवाई में यात्रियों को तिलक लगाकर और पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। वहीं ढोल-नगाड़ों की आवाज से पूरा परिसर गूंज उठा।