फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : वाराणसी में गजलकार के खिलाफ दिया ज्ञापन, सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का है मामला

अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 03 Mar 2025 03:19 PM IST

वाराणसी में राष्ट्रवादी हिंदू शक्ति वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता ने गजलकार गोपाल केशरी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उनका आरोप है कि गोपाल जी केशरी नाम से संचालित फेसबुक आईडी से सोशल मीडिया पर सनातन धर्म, नारी सम्मान और संवैधानिक पदों पर आसीन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां की जा रही है। इससे धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं और समाज में अशांति फैलाने की साजिश रची जा रही है। प्रदीप ने बताया कि 3 मार्च, 2025 को जब वह अपने संगठन के कार्यालय में प्रमुख पदाधिकारियों के साथ बैठे थे, तभी उन्होंने फेसबुक पर गोपाल की आपत्तिजनक पोस्ट देखी। उन्होंने कहा कि ऐसी पोस्ट न केवल धार्मिक आस्थाओं का अपमान करती हैं, बल्कि सामाजिक सौहार्द को भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश है। यह कृत्य अशांति फैलाने और कानून-व्यवस्था को बिगाड़ने की कुचेष्टा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें