फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : BHU में शुरू हुआ स्पंदन: पांच साल बाद होगा अनोखा आयोजन, 40 इवेंट में 2000 छात्र; 500 शिक्षक जुटेंगे

अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 03 Mar 2025 03:10 PM IST

बीएचयू में 5 साल के बाद सोमवार से इंटर फैकल्टी कल्चरल युवा महोत्सव स्पंदन का आयोजन शुरू हुआ। 3 से 6 मार्च तक कुल चार दिन 11 मंच पर 40 प्रतियोगिताएं होंगी। विश्वविद्यालय की पुरातन छात्रा और शास्त्रीय गायिका पद्मश्री से सम्मानित डॉ. सोमा घोष को मुख्य अतिथि बनाया गया है। स्पंदन में 2500 छात्र और छात्राओं के साथ ही इसमें करीब 500 शिक्षक भी इस आयोजन से जुड़ेंगे। स्पंदन की मीडिया समिति के प्रमुख प्रो. अनुराग दवे के अनुसार, स्पंदन विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों की ऊर्जा और उत्साह का महोत्सव है। युवा महोत्सव में संगीत, नृत्य, साहित्यिक, नाटक और ललित कला समेत विभिन्न वर्गों की विविध प्रतियोगिताओं में विद्यार्थी अपना हुनर दिखाएंगे। इवेंट डॉ. ओंकार नाथ ठाकुर प्रेक्षागृह, केएन उडुपा प्रेक्षागृह, स्वतंत्रता भवन, महामना हॉल सेमिनार कॉम्प्लेक्स (विज्ञान संस्थान), एग्जीबिशन हॉल दृश्य कला संकाय, डॉ. कर्ण सिंह हॉल शारीरिक शिक्षा, मालवीय मूल्य अनुशीलन केंद्र, मालवीय भवन, कृषि शताब्दी भवन और संकाय लाउंज विधि संकाय में आयोजित होंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें