बनारस रेल इंजन कारखाना के प्रांगण में जीवित्पुत्रिका पूजा की गई और उत्साह प्रकट किया गया। बरेका सूर्य सरोवर पर बरेका के कर्मचारियों के साथ-साथ आस-पास के गांवों के हजारों श्रद्रधालुओं ने आराधना की।परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुती दी गई और उत्साह प्रकट किया गया। गौरतलब है कि जीवित्पुत्रिका पूजा समिति द्वारा पर्व के मद्देनजर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित किया गया था, जिसमें बरेका कर्मचारियों के बच्चों के अतिरिक्त आस-पास के 500 सौ से अधिक छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।