समाजवादी पार्टी का 8 सदस्यीय प्रतिनिधिमण्डल सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर शिवपुर के चांदमारी पहुँचा जहाँ विगत 20 सितम्बर को नितेश मौर्या को घर के पास ही मारकर झाड़ियों में फेंक दिया गया था। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा नेताओं का 8 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल चांदमारी में मृतक नितेश मौर्या के घर पहुंचा और शोक संतप्त परिवार से मिलकर उनका हाल चाल जाना और उनको विश्वास दिलाया कि इस संकट की घड़ी में समाजवादी पार्टी उनके साथ है। आपको बता दें कि बीती 20 सितम्बर को नितेश मौर्या का शव उनके घर के पास ही झाड़यों में मिला था। परिजनों ने हत्या का अरोप लगाया था जिसके बाद सपा अध्यक्ष ने प्रतिनिधिमंडल को निर्देश दिया था कि पीड़ित परिवार से मिले और घटना की जानकारी लेकर उन्हें रिपोर्ट दें। पीड़ित परिवार से मिलने के बाद प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने कहा कि मृतक के परिवार को क्षेत्रीय पुलिस के ऊपर विश्वास नहीं है, इसलिए इस घटना की उच्चस्तरीय जांच सीबीसीआईडी या किसी अवकाश प्राप्त जज से कराई जाए।प्रतिनिधिमंडल में चंदौली के सांसद वीरेंद्र सिंह एवं पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा के साथ वाराणसी जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ व अन्य मौजूद रहे।