फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकसित भारत 2047 संगोष्ठी में उत्कृष्ट शिक्षकों का सम्मान, VIDEO

शहर के सर्किट हाउस में ‘विकसित उत्तर प्रदेश, विकसित भारत 2047’ शिक्षक संगोष्ठी एवं ‘एडुलिडर्स सम्मान समारोह-2026’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अजगरा विधायक त्रिभुवन राम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट और नवाचारी कार्य करने वाले शिक्षकों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया और उनका उत्साहवर्धन किया। संगोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि विकसित भारत 2047 के संकल्प को पूरा करने में प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका है। देश और प्रदेश के विकास की नींव कक्षाओं से ही तैयार होती है। शिक्षकों को विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा के साथ नैतिक और सामाजिक मूल्यों से भी जोड़ना चाहिए। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि चोलापुर के खंड शिक्षा अधिकारी ने शिक्षकों को बच्चों को पूरे मनोयोग से निपुण बनाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान प्राथमिक विद्यालय चंद्रावती की शिक्षिका डॉ. सुमन कुमारी को शिक्षा के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया गया। वहीं बड़ागांव के शिक्षक प्रतीक रघुवंशी और ज्योति प्रकाश को भी उनके सराहनीय एवं नवाचारी कार्यों के लिए प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अलावा एसआरजी कुंवर भगत, राजीव सिंह समेत जिले के बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे। समारोह के अंत में सम्मानित शिक्षकों ने शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने और समाज निर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें