फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर 15 नवंबर को निकलेगी भव्य शोभायात्रा; VIDEO

श्री गुरु नानक देव जी महाराज के 557वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में 15 नवंबर को गुरुद्वारा गुरुबाग से दोपहर 12 बजे भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। गुरुग्रंथ साहिब की पालकी और पंज प्यारों की अगुवाई में यात्रा लक्सा, नई सड़क, चेतगंज, लहुराबीर, मलदहिया, सिगरा सहित विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए शाम सात बजे गुरुद्वारा पहुंचेगी। इसमें घुड़सवार पंज प्यारे, कीर्तन मंडलियां, स्कूली विद्यार्थी और सिख संगत शामिल होंगे। विभिन्न स्थानों पर शोभायात्रा का स्वागत और प्रसाद वितरण किया जाएगा। मुख्य ग्रंथी भाई रंजीत सिंह ने श्रद्धालुओं से शामिल होने की अपील की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें