यूपी में 30 और 31 अगस्त को एक बार फिर पुलिस भर्ती परीक्षा का आयोजन चल रहा है। इसी क्रम में वाराणसी सहित आसपास के जिलों में भी ये परीक्षा शुरू हो गई है। प्रथम पाली की परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थियों की जांच के बाद उन्हें कक्ष में प्रवेश दिया जा रहा है। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाकर निगरानी की जा रही है।