फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक और ट्रेलर में टक्कर, ट्रक चालक की मौत, खलासी घायल ;video

अभिनव कुमार Updated Sat, 22 Aug 2026 04:27 PM IST

वाराणसी में रामनगर हाईवे स्थित साक्षी पेट्रोल पंप के पास शनिवार तड़के ट्रक और ट्रेलर की टक्कर हो गई। हादसे में ट्रक चालक मुन्ना सिंह की मौत हो गई। खलासी रामसागर घायल हो गया। ट्रक में रेल नीर का पेटी लोड था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। बिहार मुजफ्फरपुर निवासी ट्रक चालक मुन्ना सिंह और खलासी राम सागर राय शुक्रवार की रात में रेल नीर लोड कर बिहार से मुगलसराय रेलवे-स्टेशन आ रहा था। रात में वह मुगलसराय आने के बजाय रास्ता भटक गया और रामनगर चला गया। रामनगर हाईवे स्थित राधिका पेट्रोल पम्प के पास पहुंचा था कि सामने से आ रहे ट्रेलर वाहन से टकरा गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल चालक और खलासी को एम्बुलेंस की मदद से इलाज के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चालक मुन्ना सिंह को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें