वाराणसी के विश्व हिंदू परिषद में असिस्टेंट टीचर (टीजीटी) के पद के लिए शनिवार को परीक्षा के दौरान अभ्यार्थियों ने जमकर हंगामा किया। अभ्यार्थियों का आरोप है कि उन्हें बिना सील के प्रश्नपत्र बांटा गए और वो भी फोटोस्टेट। साथ ही उन्होंने कहा कि ओएमआर शीट और प्रश्नपत्र पर कोई कोडिंग भी नहीं थी। परीक्षा स्थगित होने की जानकारी के बाद अभ्यर्थियों ने विरोध खत्म किया।