फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बारिश से धान की फसल लहलहाई, किसानों के चेहरे खिले, बोले- उम्मीद है कि इस बार फसल अच्छी होगी

विंदेश्वरीगंज। दो दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश से धान की फसल को संजीवनी मिली है। बारिश होने से खेतों में नमी बढ़ने के साथ ही धान की फसल तेजी से बढ़ने लगी है। इससे किसानों के चेहरे पर खुशी दिखाई दे रही है। सुखबड़ेरी निवासी किसान करुणेश कुमार पांडेय ने बताया कि बारिश से धान की फसल को काफी फायदा हो रहा है। खेतों में पर्याप्त पानी होने से सिंचाई की जरूरत अभी नहीं है। पर्याप्त मात्रा में धान के खेतों में पानी है। वहीं गदियाना निवासी किसान मोहम्मद साबिर ने बताया कि धान की रोपाई के समय ट्यूबवेल से खेतों में पानी भरना पड़ा था। अब बीच-बीच में हो रही बारिश से धान की फसल को अच्छी नमी मिल रही है, जिससे फसल बेहतर होने की उम्मीद है। किसानों का कहना है कि यदि बारिश इसी तरह होती रही तो इस बार धान की पैदावार अच्छी होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें