फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आरक्षण में आर्थिक आधार की मांग, यूजीसी कानून खत्म करने को उठी आवाज

सुल्तानपुर। सामान्य समाज के हितों और समानता की मांग को लेकर राष्ट्रीय सवर्ण परिषद ने गुरुवार को प्रदर्शन किया। पदाधिकारी व कार्यकर्ता पहले तिकोनिया पार्क में एकत्र हुए और इसके बाद कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पांच प्रमुख मांगें उठाई गईं। इनमें जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन की अनुमति, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) व्यवस्था समाप्त करने, आरक्षण का आधार जाति के बजाय आर्थिक स्थिति करने की मांग शामिल है। परिषद ने एससी-एसटी से जुड़े कानूनों व नीतियों की निष्पक्ष समीक्षा और सामान्य समाज के आर्थिक व सामाजिक रूप से कमजोर लोगों के हितों की सुरक्षा के लिए कानून बनाने की भी मांग की। ज्ञापन देने वालों में अयोध्या मंडल प्रभारी गौरी शंकर शर्मा, जिलाध्यक्ष अमित उपाध्याय, राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज धवैया, राष्ट्रीय संगठन मंत्री आचार्य भरत तिवारी और रायबरेली जिलाध्यक्ष सुधीर तिवारी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें