फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: 151 लोगों को मिले गुम हुए मोबाइल, सर्विलांस सेल के प्रयास से मिले 23 लाख रुपये के मोबाइल

सुल्तानपुर। सर्विलांस सेल व स्वाट टीम ने गुम हुए 151 मोबाइल फोन बरामद कर रविवार को उनके धारकों को सौंप दिए। मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 23 लाख रुपये बताई गई है। मोबाइल वापस मिलने पर धारकों ने पुलिस का आभार जताया। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने रविवार को पुलिस लाइन के सभाकक्ष में मोबाइल स्वामियों को उनके मोबाइल दिए। उन्होंने बताया कि मोबाइल धारकों की ओर से सीईआईआर (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) पोर्टल और थानों पर दर्ज शिकायतों के आधार पर मोबाइलों को तकनीकी माध्यम से ट्रेस कर बरामद किया गया। मोबाइल गुम होने पर तत्काल उठाएं ये कदम एसपी ने बताया कि मोबाइल गुम या चोरी होने पर तत्काल नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराने के साथ सीईआईआर पोर्टल पर मोबाइल को ब्लॉक कराना जरूरी है। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद मोबाइल ट्रैस करने में सुविधा मिलती है। इसके लिए मोबाइल का आईएमईआई नंबर, सिम संबंधी विवरण और शिकायत संख्या की जरूरत होती है। मोबाइल मिलने के बाद पोर्टल पर उसे अनब्लॉक किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि मोबाइल खरीदते समय आईएमईआई नंबर सुरक्षित रखने और सिम को तत्काल बंद कराकर दोबारा जारी कराना चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें