फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिंदू यादव को सपा महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव बनाने पर स्वागत, VIDEO

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र की उपाध्यक्ष बिंदू यादव को समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने पर सोमवार को डिस्ट्रिक्ट बार भवन में स्वागत किया गया। इस दौरान बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और महिला अधिवक्ताओं ने उन्हें पुष्प माला पहनाकर बधाई दी। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह और पूर्व अध्यक्ष जगजीवन सिंह ने पुष्प भेंट कर बिंदू यादव का स्वागत किया। अधिवक्ताओं ने उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं देते हुए संगठन और समाज के हित में सक्रिय भूमिका निभाने की उम्मीद जताई। पुष्पा तिग्गा, सुशीला वर्मा, चंद्रावती जैसवार, पार्वती, आसमा, सोनी और अंजू ने माला पहनाकर शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें